पीएम मोदी के आरोपों पर प्रियंका गांधी का पलटवार

उत्तर प्रदेश, देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह पूछे जाने के कुछ घंटों बाद कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने चुनावी भाषणों में "अंबानी-अडानी" मुद्दा उठाना क्यों बंद कर दिया, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भाई उनके बारे में रोज बोलते हैं। प्रियंका गांधी ने आज गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। सच्चाई यह है- राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं। ऐसा लगता है कि पीएम मोदी भी उनका नाम लेने के लिए मजबूर हैं।"

पीएम मोदी के '400 सीटें इसलिए चाहिए, ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सके' वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, "यह सरासर झूठ है। कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि हर कोई सुप्रीम सुप्रीम के फैसले का सम्मान करेगा। हमने यही किया है और आगे भी करते रहेंगे।” भाजपा और AIMIM के असदुद्दीन औवेसी पर तीखा हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि, असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर भाजपा के साथ काम कर रहे हैं। जहां भी भाजपा को दूसरी पार्टियों को पीछे धकेलने के लिए किसी को मैदान में उतारने की जरूरत पड़ती है, वहां ओवैसी आ जाते हैं। तेलंगाना चुनाव में यह बिल्कुल साफ हो गया है।" 

इससे पहले बुधवार को, तेलंगाना के करीमपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा था कि वर्षों तक कांग्रेस के 'शहजादे' (राहुल गांधी) '5 उद्योगपतियों' की बात करते थे और फिर उन्होंने केवल "अंबानी और अडानी" की बात करना शुरू कर दिया,  और अब वे उन पर भी चुप हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि, ''पांच साल तक कांग्रेस के शहजादा एक ही बात दोहराते रहे। लेकिन जब राफेल मुद्दा फीका पड़ गया, तो उन्होंने पांच उद्योगपतियों, खासकर अंबानी और अडानी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, एक बार चुनावों की घोषणा होने के बाद, उन्होंने (राहुल ने) उन पर भी हमला करना बंद कर दिया। आज, मैं तेलंगाना से पूछता हूं: उन्होंने अंबानी और अडानी से कितना पैसा लिया? रातों रात ऐसा क्या बदल गया? जरूर दाल में कुछ काला है। आपने पांच साल तक उन्हें गालियां दी और फिर यह रात भर बंद हो गया?" 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि, "शहजादे जी ने अचानक इस चुनाव में अंबानी और अडानी की बात करना क्यों बंद कर दिया? लोगों को गुप्त समझौते की गंध आ रही है।" रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 

Back to Top