मंत्री सुश्री मीना सिंह ने खदान दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के प्रति किया शोक व्यक्त

मध्यप्रदेश

आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड के ग्राम पपरेडी में छुई खदान हादसे में मृतक श्रमिकों के प्रति शोक प्रकट किया है।

प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर से चर्चा कर मृतक श्रमिकों के परिजनों को समुचित सहायता एवं घायल श्रमिकों के उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये है।

Back to Top