पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रीतम सिंह की भूख हड़ताल करवाई खत्म, कांग्रेस सरकार को सख्त लहजे में दी चेतावनी

मध्यप्रदेश


मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज कर रही है कांग्रेस सरकार को इससे बचना चाहिए वरना भाजपा चुप नहीं बैठेगी और इसका जवाब देगी।

बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा आए थे जहां उन्होंने पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पिछोर से पराजित भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उग्र तेवर दिखाए, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सुन लो मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा न ली जाए वरना मध्य प्रदेश को ठप्प कर दिया जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो झूठे प्रकरण दर्ज किए गए हैं वह वापस लिए जाएं और आगे से झूठे प्रकरण दर्ज करने से बचा जाए वरना पिछोर से भोपाल मुख्यमंत्री निवास तक आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Back to Top