हेमा मालिनी को टक्कर देने वाले बॉक्सर विजेंदर हटे पीछे
उत्तर प्रदेश Apr 03, 2024दो दिन पहले तक मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को टक्कर देने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का पूरा खेल बिगाड़ दिया है। अब वह भाजपा के पाले में आ गए हैं। बुधवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसे कान्हा की नगरी ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
बताते चलें कि मथुरा से दो बार सांसद रहीं और सिने स्टार हेमामालिनी के ग्लैमर की काट करने के लिए कांग्रेस से अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा थी। कांग्रेस से चार दिन पहले...