उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड, राजधानी दिल्ली में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

देश

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का सितम अब बढ़ने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 90 फीसद रहा। 

Back to Top