भोपाल संसदीय सीट को लेकर असमंजस में डूबी भारतीय जनता पार्टी

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : भोपाल संसदीय सीट को लेकर असमंजस के मजंर में डूबी भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी फाइनल नहीं किया, लिहाजा भोपाल प्रत्याशियों की दौङ में बात करे तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है।

हिन्दु वोटरों को साधने के प्रयास में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी कहीं ना कहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सहारे हिन्दु वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि अभी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर यदि मुझे टिकट मिलता है तो मै राष्ट्रविरोधी अपने दुश्मन दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लङने के लिए तैयार हूँ।

हिन्दुत्ववादी होना कोई अपराध नहीं
साथ ही कांग्रेस द्वारा भगवा हिन्दु आतंकवाद कहे जाने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिन्दुत्ववादी होना कोई अपराध नहीं है यह मेरा धर्म और मेरी पहचान है। टिकट मिलने पर मुस्लिम वोट मिलने के सवाल पर साध्वी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय भी राष्ट्रधर्म का निर्वहन करते हैं इसलिए मुस्लिम वोट भी मुझे मिलेंगे।

जो चोरी करेगा वो पकड़ा जाएगा
आयकर विभाग की चल रही कार्यवाई को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांगेस सरकार ने मन की तीव्रता से भी अधिक 100 दिनो में भ्रष्टाचार कर काला धन कमाया है जो की आयकर विभाग की कार्यवाई में बाहर आ रहा है जो चोरी करेगा वो निश्चित तौर पर पकड़ा जाएगा।

Back to Top