आर्यन खान से मिलने जेल पहुंचे थे शाहरूख, वीडियो वायरल

बाॅलीवुड़

शाहरुख खान इन दिनों सबसे अधिक चर्चाओं में है। आप जानते ही होंगे उनका बेटा आर्यन इस समय जेल में है और आज यानी 21 अक्टूबर को वह अपने बेटे आर्यन खान से मिलने जेल पहुंचे थे। इस दौरान उनके कई वीडियोज वायरल हुए और अब शाहरुख का एक और वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि जब शाहरुख़ जेल पहुंचे तो उन्हें मीडिया ने घेर लिया था, लेकिन एक्टर ने अपना धैर्य नहीं छोड़ा। केवल इतना ही नहीं बल्कि इस मुश्किल की घड़ी में भी शाहरुख ने अपने फैंस का भरपूर ख्याल रखा।

शाहरुख ने आर्यन से की बातचीत
खबरों के मुताबिक शाहरुख ने आर्यन से करीब 15 से 18 मिनट तक बातचीत की। अब इन सभी के बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह आर्थर रोड जेल से निकलने समय वहां मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शाहरुख ने इस दौरान हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

शाहरुख़ के फैंस इस वीडियो पर दे रहे रिएक्शन
अब शाहरुख़ के फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है इतनी मुश्किलों के बावजूद शाहरुख़ अपने फैंस से मिलना नहीं भूले और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फैंस से मिलने के बाद वापस अपने बंगले मन्नत की ओर बढ़ गए हैं। आप सभी को बता दें कि शाहरुख और आर्यन के बीच बातचीत के दौरान दोनों के बीच शीशे की दीवार थी। जी दरअसल दोनों ने इंटरकॉम के जरिए बात की और इस दौरान दोनों खूब रोये भी।

Back to Top