भोपाल को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे : महापौर आलोक शर्मा

मध्यप्रदेश

भोपाल नगर निगम को 2 हिस्सों में बांटने को लेकर भोपाल के महापौर आलोक शर्मा अपने बीजेपी पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। महापौर का कहना है कि भोपाल को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है यह हम नहीं होने देंगे और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं भोपाल में चल रहे हैं करोड़ों रुपए के विकास कार रुक जाएंगे।

दो नगर निगम बनाने का विरोध
भोपाल राजधानी को दो नगर निगमों में बांटने को लेकर कलेक्ट्रेट में ली जा रहीं दावे-आपत्तियों के छठवें दिन मंगलवार को ११२७ आपत्तियां दर्ज कराईं गईं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक १३२७ से अधिक आपत्तियां आ चुकी हैं। इनमें से ९५ फीसदी में दो नगर निगम बनाने का विरोध किया गया है, जबकि पांच फीसदी ने समर्थन किया है।

बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे महापौर
शहर को दो नगर निगम में बांटने का विरोध करने के लिए महापौर आलोक शर्मा ५६ पार्षदों के साथ बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। महापौर ने नगर निगम के विभाजन को गलत बताते हुए कहा कि इससे शहर का विकास नहीं होगा। संसाधनों की कमी है, ऐसे में निगम पर खर्चों का बोझ बढ़ेगा। इस अवसर पर महापौर और 56 पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई।

Back to Top