राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की रैली

देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को कांग्रेस की रैली होनी है। जी हाँ और इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। आज सुबह 11 बजे से होने वाली रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपको बता दें कि रामलीला मैदान के आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी के साथ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कांग्रेस की रैली के चलते कुछ सड़कें बंद रहने की जानकारी दी है। इसके अलावा पुलिस ने यात्रियों से इन मार्गों में जाने से बचने की सलाह दी, जो रैली के चलते बंद रहेंगे। 

Back to Top