पिंक नहीं अब कहलाएंगे ऑल वूमेन पोलिंग स्टेशन

मध्यप्रदेश

भोपाल। प्रदेश में अब कोई भी पिंक मतदान केंद्र नहीं कहलाएगा। चुनाव आयोग ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसकी जगह हर जिले में ऑल वुमन पोलिंग स्टेशन होंगे। इनमें सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास नरवाल ने बताया कि पिंक बूथ के नाम से अब कोई मतदान केंद्र नहीं होगा। इसकी जगह ऑल वुमन पोलिंग स्टेशन कहा जाएगा। बाकी सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह रहेंगी। प्रदेशभर में करीब दो हजार ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान की गतिविधियों का संचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा। कोशिश यह भी की जा रही है कि इन केंद्रों में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही रहें।

Back to Top