स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस

विदेश

लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सन्देश दिया जाता हैं। इसके साथ ही सरकार को स्वास्थ्य नीति के निर्माण और उनके सही तरह से क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया जाता हैं। हर वर्ष दुनियाभर में लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए और स्वास्थ्य स्तर में सुधार करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं।

जानकारी के लिए बता दें दुनियाभर में पोलियो, नेत्रहीनता, दिल की बीमारी, कुष्ठ, टीबी, मलेरिया, एड्स जैसी कई भयानक बीमारी से लोग पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को इलाज की अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए और इन बीमारियों के रोकथाम के लिए विचार विमर्श किया जाता हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस का ये उद्देश्य रहता हैं कि सभी लोग शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहें।

Back to Top