वरुण धवन के पास है इतने करोड़ रुपए की संपत्ति... आप भी जान कर रह जाएंगे हैरान

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताश दलाल के घर में बहुत जल्द नया मेहमान आने वाला है। नताश दलाल और वरुण धवन जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत का बेसब्री से इंतजार रहे हैं।

खबरों के अनुसार, रविवार को नताशा दलाल की गोद भराई हुई। इस कार्यक्रम में दोनों ही परिवार के लोग और करीबी लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के स्टार अभिनता वरुण धवन की कुल संपत्ति लगभग 450 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म में काम करने के लिए 10-15 करोड़ रुपए की फीस वसूलते हैं। वहीं उनकी पत्नी नताशा दलाल भी एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं। नताशा की कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपए बताई गई है। इस प्रकार से वरुण धवन और नताशा की मिलाकर कुल संपत्ति लगभग 465 करोड़ रुपए है। 

Back to Top