फेमिना मैगजीन के कवरपेज पर नजर आए रणवीर सिंह....

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों आस्मां छू रहे हैं। उनकी एक से बढ़कर एक फिल्म आ रही है। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोविंग भी बढ़ती जा रही है। रणवीर खुद को टॉप एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में साबित कर चुके हैं। अपने लगातार शानदार परफॉर्मेंस के जरिए रणवीर सिंह ने अपनी काबिलियत को साबित कर दी है। रणवीर सिंह सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं है बल्कि बहुत सारे लोगो के लिए फैशन आइकन भी हैं। हाल ही में रणवीर सिंह फेमिना मैगजीन के कवरपेज पर नजर आए हैं। इसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर कवरशूट के दौरान रणवीर ने की फोटो शेयर
रणवीर कई लोगों के लिए फैशन आइकॉन बन चुके हैं। बता दें, रणवीर सिंह फेमिना मैगजीन के शूट करवाया है जिसके कवर पेज पर नज़र आ रहे हैं। इस मैगज़ीन का टाइटल है The Ranveer Reign. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कवरशूट के दौरान की फोटो शेयर की है। इसमें वो काफी अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। यहां देख सकते हैं तस्वीर।

स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी रणवीर
इसी बीच अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रॉन्ट कि बात करें तो इन दिनों लंदन में कबीर खान की स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। 83 मे रणवीर सिंह वेटेरन एक्टर कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि 83 में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका में उनकी रियल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण ही नजर आने वाली हैं।

Back to Top