राहुल गांधी ने प्रेस कॉफे्रंस कर पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना, कहा....

देश

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉफे्रंस कर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस सांसद ने भाजपा और पीएम मोदी पर जुबानी प्रहार किया है। उन्होंने चुनावी बांड सहित कई मामलों में पीएम मोदी को घेरा है।  

भाजपा 150 सीटों से भी आगे नहीं बढ़ेगी

राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं! जिन्होंने ‘Electoral Bonds’ के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चलाया है। 15-20 दिन पहले मुझे लग रहा था, भाजपा 180 सीटों तक जाएगी, पर अब जमीनी रिपोट्र्स बता रही हैं कि वो 150 से भी आगे नहीं बढऩे वाले। इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और देश भर में जबरदस्त अंडरकरेंट है। 

कांग्रेस गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए डाल कर दिखाएगी

उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में हर गरीब महिला के खाते में हर महीने 2000 रुपए डाल कर दिखाया है। अब कांग्रेस पूरे देश की गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए डाल कर दिखाएगी। महालक्ष्मी योजना करोड़ों परिवारों की तकदीर बदलने वाला क्रांतिकारी कदम बनने जा रही है। राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया है। गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को कई राज्यों में मतदान होगा।  

Back to Top