मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश ग्रोवर का निधन

बाॅलीवुड़

कोरोना संक्रमण के बीच अब एक और बॉलीवुड दिग्गज का निधन हो गया है। अब बॉलीवुड मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश ग्रोवर का सोमवार को निधन हो गया। सुरेश ग्रोवर ने मुंबई के जे जे अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका निधन किस कारण से हुआ इतका पता नहीं चल सका है।

फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश ग्रोवर सुरेश की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती है। उन्होंने बॉलीवुड में सबसे अधिक स्टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन के साथ काम किया था। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म संग्राम से उन्हीं विशेष पहचान मिली थी।

फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश ग्रोवर ने अपना करियर मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म रोटी की कीमत से शुरू किया था। बताया जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सुरेश ग्रोवर के सबसे नजदीकी दोस्त अभिनेता गुलशन ग्रोवर थे।
सुरेश ग्रोवर भोजपुरी फिल्म भी बना चुके हैं। उन्होंने रवि किशन के साथ फिल्म बनाई थी, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। सुरेश ग्रोवर ने अभिनेत्री प्रिया के साथ विवाह किया था।

Back to Top