झाड़ फूंक से कोरोना भगाने का दावा करने वाले राष्ट्रपति अब खुद कोरोना पॉजिटिव

विदेश

कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। कोरोना वैक्सीन आने के बावजूद इससे संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।इसी बीच खबर आ रही है कि तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली भी कोरोना की चपेट में आ गए है, जिन्होंने बीमारी को मानने से इनकार करते हुए इसे केवल एक फ्लू बताया था। उन्होंने कोरोना को झाड़ फूंक से भगाने का दावा भी किया था।

तंजानिया के मुख्य विपक्षी नेता टुंडु लिसु ने दावा किया है कि राष्ट्रपति जॉन मागुफुली कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने यहां तक बोल दिया है कि मागुफुली भारत में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जॉन मागुफुली को केन्या के नैरोबी अस्पताल के बाद भारत में एक अज्ञात गंतव्य पर ले जाया गया है। हालांकि भारत की ओर से अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Back to Top