जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएँ

मध्यप्रदेश

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि देश के संविधान में नागरिकों के अधिकार एवं कर्त्तव्यों का ज़िक्र है। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों का पूरे समर्पण के साथ प्रदेश की तरक्की में निर्वहन किये जाने का आग्रह किया है।

Back to Top