पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्री पटेल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

मध्यप्रदेश

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने 72वें गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि संविधान में सभी वर्गों के लोगों को समान अधिकार दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने से कमजोर वर्ग के व्यक्ति के अधिकारों के सरंक्षण के प्रति ज्यादा जागरूक रहना चाहिए। इस भावना से हम अपने देश के गणतंत्र को और अधिक मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य की तरक्की में अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन समर्पण की भावना के साथ किये जाने का आग्रह भी किया है।

Back to Top