नमस्ते ओरछा महोत्सव के अंतिम दिन हुईं विभिन्न गतिविधियां

मध्यप्रदेश

सैलानियों ने रिवर राफ्टिंग के साथ विरासत की यात्रा का लिया आनंद  

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा में नमस्ते ओरछा महोत्सव के अंतिम दिन आज प्रातः विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। महोत्सव के तीसरे दिन की शुरूआत स्थानीय बेतवा रिट्रीट में स्वास्थ्य और योगा सत्र से हुई। इस सत्र में विदेशी सैलानियों के साथ देशी सैलानियों ने भी योगाभ्यास किया।

सुबह की अनुभूतियों में बेतवा नदी में कंचना घाट से पर्यटकों के लिये एडवेंचर स्पोर्ट्स (राफ्टिंग) का आयोजन किया गया। जिसमें सैलानियों द्वारा बेतवा नदी में राफ्टिंग का आनंद लिया गया। इसके साथ ही सैलानियों ने फोटोग्राफी वॉक का भी आनंद लिया। नमस्ते ओरछा महोत्सव में आये हुये सैलानियों को हेलिकॉप्टर द्वारा ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विरासत की यात्रा भी कराई गई।

Back to Top