मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा डॉ. एम.एम. खान के निधन पर शोक व्यक्त

मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने छिन्दवाड़ा पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एम. खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. खान सेवानिवृत्त होकर हैदराबाद में रह रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. खान ने अंग्रेजी विभाग को प्रसिद्धि दिलाई। वे न सिर्फ अंग्रेजी बल्कि उर्दू एवं फारसी के भी विद्वान थे। अमेरिकन साहित्य में विशेष रूप से एमिली डिकिंसन की कविता में उनका पांडित्य बेजोड़ था।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक मग्न परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Back to Top