छत्तीसगढ़ में किसको मिली शय और मात, जानिए पूरी खबर

छत्तीसगढ़

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू
लोकसभा 2019 के नतीजे घोषित हो चुके है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू 90 हजार के अधिक निर्णायक बहुमत से चुनाव जीत चुके है। एक निर्णायक बहुमत के बाद भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया।

राजनांदगांव में भाजपा की हैट्रिक
राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में भाजपा को हैट्रिक मिली हैं। मतगणना में कांग्रेस के भोलाराम साहू को परास्त कर भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरू होते ही शुरुआती रूझान में ही भाजपा ने अपनी बढ़त बनाए रखा और अंतिम परिणाम तक कांग्रेस के भोलाराम साहू को परास्त कर भाजपा के संतोष पांडे ने 111546 वोटों से विजय प्राप्त की। संतोष पांडे की जीत सुनिश्चित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बाजे-गाजे की धून पर झूमते नजर आए।

बस्तर पर कांग्रेस ने लगाई सेंध
लोकसभा चुनावों के नतीजे आ गये हैं औऱ भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर देश में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। औऱ वहीं बस्तर लोकसभा की बात करें तो 20 साल के बाद कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ मने जाने वाले बस्तर पर सेंध लगाया है और कांग्रेस के वर्तमान चित्रकोट विधायक और सांसद प्रत्याशी दीपक बैज ने 38982 वोटों से जीत हासिल की है।

बस्तर लोकसभा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कश्यप परिवार के कब्जे में थी। लेकिन जिस तरह भाजपा ने पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का टिकट काटकर बस्तर जिले के अध्यक्ष बैदूराम कश्यप को मैदान पर उतारा था औऱ देश में जिस तरीके से परिणाम मोदी मैं आये हैं बावजूद इसके कश्यप परिवार को दरकिनार करने का खामियाजा भाजपा को बस्तर लोकसभा में उठाना पड़ा।

कांकेर में मोहन मंडावी की जीत
कांकेर लोकसभा प्रत्याशी मोहन मंडावी ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन को देखते हुए मोहन मंडावी ने जीत का श्रेय राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व एवं कार्यकर्ताओं को दिया है।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र से विजय बघेल की ऐतिहासिक जीत
प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाईल सीट दुर्ग संसदीय क्षेत्र से आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय बघेल ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री सहित अन्य चार मंत्रियों के गढ में भाजपा ने सेंधमारी करते हुए लोकसभा क्षेत्र में एतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को कुल 849374 मत मिले तो वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर रहीं जिन्हें कुल 457396 वोट मिले। इस तरह से विजय बघेल ने 3 लाख 91 हजार 978 मतों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद दुर्ग जिले के निवार्चन अधिकारी अंकित आनंद ने विजय बघेल के निवार्चन की घोषणा करते हुए उन्हें विधिवत प्रमाण पत्र सौंपा।

बिलासपुर से बीजेपी के अरुण साव जीते
बिलासपुर विधान सभा से बीजेपी के अरुण साव ने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को हराकर 141763 मतों से चुनाव जीत गए। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय ने बीजेपी के अरुण साव के जीत की घोषणा कर प्रमाणपत्र दिया। अरुण साव ने जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और नेताओ का आभार जताया है।

कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की
कोरबा में मोदी लहर के बावजूद कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की है। हालाकि कांग्रेस कोरबा को पहले ही काफी सुरक्षित सीट मानकर चल रही थी लेकिन दोपहर से पहले तक के परिणामों में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना सबको हैरत में डाल दिया था लेकिन बाद में पाली-तानाखार विधानसभा में मिले ऐतिहासिक जीत की बदौलत ज्योत्सना महंत ने जीत दर्ज की। ज्योत्सना की जीत के साथ ही राज्य में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत का कद बढ़ा है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हर संभव प्रयास से कोरबा के विकास की बात कही।

सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह जीत दर्ज की

देश के सबसे बडे लोकसभा चुनाव मे भाजपा और एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के साथ ही छत्तीसगढ के सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने अपने प्रतिदंद्दी कांग्रेस के खेल साय सिंह को डेढ लाख से अधिक मतों से हरा दिया है। इधर निर्वाचन आयोग द्वारा जीत की अधिकृत घोषणा के बाद सरगुजा भाजपा प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने अम्बिकापुर पहुंची और उनको जिला निर्वाचन अधिकारी ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू जीते

लोकसभा 2019 के नतीजे घोषित हो चुके है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू 90 हजार के अधिक निर्णायक बहुमत से चुनाव जीत चूके है। एक निर्णायक बहुमत के बाद भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बांटी गई।

 

 

Back to Top