जाने-माने चित्रकार और पद्म भूषण से सम्मानित लक्ष्मण पई का निधन

देश

जाने-माने चित्रकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हो चुके लक्ष्मण पई का निधन हो गया है। उनका निधन बीते रविवार शाम के सी गोवा में हुआ है। वह गोवा में रहते थे और उनके आवास पर ही उनका निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि लक्ष्मण 95 साल के थे और उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है, 'डोना पाउला में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।' आप सभी को बता दें कि लक्ष्मण का जन्म साल 1926 में गोवा में हुआ था और वह कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए थे। इस लिस्ट में पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं। आज लक्ष्मण पई के निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, “गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ऊँ शांति।” वहीं उनके अलावा केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने भी लक्ष्मण पई को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “महान भारतीय कलाकार और चित्रकार, गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्राचार्य, पद्म भूषण लक्ष्मण पई जी के निधन को सुनकर दुख हुआ। ईश्वर आपको शक्ति प्रदान करें। उनके परिवार को दुख सहन करने की ताकत दे। ओम शांति।”

आप सभी को बता दें कि लक्ष्मण पई ने ललितकला अकादमी के पुरस्कार को तीन बार 1961, 1963 और 1962 में जीता है। वहीं भारत सरकार की तरफ से उन्हें 1945 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उसके बाद साल 1987 में गोवा सरकार की तरफ से सम्मानित किया गया और साल 1995 में उन्हें नेहरू पुरस्कार दिया गया था।

 

Back to Top