पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश

यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हाल जानने के लिए आज शुक्रवार को भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मुलाकात की। कल्याण सिंह ने उनकी बातों का जवाब भी दिया। इस दौरान उनके पोते संदीप सिंह भी मौजूद थे।

इससे पहले, कल्याण सिंह की मौत की अफवाह भी लगातार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। जिसके बाद उनके पोते ने खुद ट्वीट कर कहा कि बाबूजी की तबियत बिल्कुल ठीक है। अफवाहों पर ध्यान न दें।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम से मिलने के लिए हर दिन कोई न कोई भाजपा का बड़ा नेता लगातार अस्पताल पहुंच रहा है। इससे पहले कल सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुलाकात कर उनका हाल जाना था।

 

Back to Top