केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद सिंधिया ने की समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश

पीएम मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नई पारी शुरू करने वाली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शुक्रवार को मंत्रालय की पहली समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की। मीटिंग में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी.के.सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ग्वालियर से 2019 में मोदी लहर में कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हार के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर रुख कर लिया था। इसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा लगातार की जाने लगी थी।

मंत्रिमंडल में नाम आने के बाद उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। ज्योतिरादित्य को महाकाल का भक्त माना जाता है।

Back to Top