कमलेश तिवारी हत्याकांड पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा का विवादित ट्वीट...

मध्यप्रदेश

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े क़त्ल करने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना स्थल के आस-पास भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने क्षेत्र में जमकर हंगामा किया और बसों में तोड़फोड़ भी की है। इस मामले पर अब भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट कर कहा है कि, यह घटना हिंदुत्व के लिए बड़ा आघात है।

नेता कमलेश तिवारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
गौरतलब है कि, हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने कमलेश तिवारी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। नेता की मौत के बाद उनके समर्थकों ने पूरे क्षेत्र में जमकर हंगामा किया और कई बसों में तोड़फोड़ भी की। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि, हमने घटना की जांच के लिए STF की एक टीम को काम पर लगा दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है। जिन लोगों ने कमलेश तिवारी की हत्या की वे लोग उनके परिचित बताए जा रहे हैं।

साध्वी प्रज्ञा का विवादित ट्वीट
हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक विवादित ट्वीट किया जिसने पुलिस का काम और बढ़ा दिया है। कमलेश पर हुए हमले को साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुत्व पर हमला करार दिया है। उन्होंने लिखा, श्री कमलेश जी तिवारी की नृशंस हत्या देश धर्म हिन्दुत्व के लिए बडा आघात है राष्ट्र, धर्म के निर्वहन की राह पर चलने वालों लोगो मे से एक इनकी आहुति व्यर्थ नहीं जायेगी।इनकी चेतना सदैव हिन्दुओं मे चैतन्यता लाएगी।मां भारती के लाल आपको शत शत नमन।

Back to Top