I.N.D.I.A. सरकार बनी तो आरक्षण पर लगी 50% की सीमा हटाएंगे - राहुल गांधी

देश

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है और इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी देश के कई राज्यों का दौरा कर लोगों से मिल रहे है। इसी कड़ी में राहुल ने झारखंड में कहा की झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी होने के कारण भाजपा ने झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा, गठबंधन के सभी विधायकों और सीएम चंपई सोरेन जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने भाजपा-आरएसएस की साजिश को रोका और गरीबों की सरकार की रक्षा की। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वादा भी किया है। उन्होंने सोमवार को रांची में कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर देशभर में जाति जनगणना कराई जाएगी

साथ ही यह भी कहा की आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाई जाएगी। रांची के शहीद मैदान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आयोजित मणिपुर-टू-महाराष्ट्र भारत रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। 

Back to Top