डांस इंडिया डांस 7 के द्वारा सुर्खियां बटोर रहीं करीना कपूर खान

बाॅलीवुड़

टीवी शो में जज बनने वाली करीना कपूर खान को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आजकल वह डांस इंडिया डांस 7 के द्वारा खूब सुर्खियां हासिल कर रही है। ऐसे में इन दिनों बतौर जज वह लोगों के दिलों पर राज कर रहीं हैं। वहीं हर हफ्ते वह अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने में कामयाब होती जा रहीं हैं। वहीं इस शो पर इस हफ्ते एक्स जज गीता कपूर नजर आने वाली है और गीता करीना के साथ मिलकर इस शो पर दमदार परफॉर्मेंस भी देने वाली है जिसकी तस्वीरें इन दिनों तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

वहीं करीना कपूर खान और गीता कपूर की तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि उनकी परफॉर्मेंस से कोई भी नजरें नहीं हटा पाएगा और दोनों का अंदाज सभी को घायल करने के लिए काफी है। वहीं डांस इंडिया डांस 7 के सेट से सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद सभी बेसब्री से डांस इंडिया डांस 7 के नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करने वाले है क्योंकि यह तस्वीरें दिल को छू रहीं हैं।

आप देख सकते हैं, इन तस्वीरों में गीता मां और करीना कपूर खान फिल्म कभी खुशी कभी गम के धमाकेदार गाने बोले चुड़िया बोले कंगना पर डांस करने वाले है और दोनों का अंदाज शानदार दिखाई दे रहा है। वहीं आप जानते होंगे कि गीता कपूर एक जानी मानी कोरियोग्राफर है और करीना भी डांस करने के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ देती है ऐसे में दोनों का कोमिनेशन सभी के दिल को छू जाएगा।

Back to Top