ब्रह्मास्त्र के अलावा सड़क 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं आलिया भट्ट

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास इस समय कई फिल्म प्रॉजेक्ट्स हैं। वह फिल्म ब्रह्मास्त्र, तख्त, सड़क 2 में नजर आने वाली हैं। इन दिनों को ब्रह्मास्त्र के अलावा सड़क 2 को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें, इस समय वह अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। इससे पहले आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मल्टी स्टारर फिल्म कलंक में नजर आए थे। हाल ही में सड़क 2 को लेकर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट ने आदित्य राय कपूर के साथ शूटिंग की। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे। आप देख सकते हैं दोनों एक ऊंची में बॉलकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट पिता महेश भट्ट के साथ बात कर रही हैं। देखकर लगता है दोनों फिल्म के बारे में ही चर्चा कर रहे हैं। सड़क 2 में संजय दत्त और पूजा भट्ट फिर से नजर आएंगे। सड़क 2 1991 में आई सड़क का सीक्वल है।

फिल्म सड़क की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की थी, जिसे एक सेक्स वर्कर से प्यार हो जाता है। इसके बाद उसे समाज में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संजय दत्त ने सीक्वल के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में युवा लड़की (आलिया भट्ट) की जर्नी को दिखाया जाएगा। बता दें कि अलिया भट्ट पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करेंगी। इसके अलावा यह पहला मौका होगा जब अलिया भट्ट बहन पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Back to Top