'कांग्रेस ने कर्नाटक को लूट का ATM बनाया'- PM मोदी ने क्यों लगाए ये आरोप?

देश

लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, अब सियासी दल तीसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बागलकोट पहुंचे हैं, जहाँ उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, तो साथ ही विपक्षी कांग्रेस की खामियों को उजागर किया। 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है जो यह सब साकार करने में मदद कर सकता है। पीएम मोदी ने एक भाजपा सांसद के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि, आज सुबह ही हमें एक दुखद खबर मिली है। संसद में मेरे साथी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सामाजिक न्याय के अग्रणी सिपाही श्रीनिवास प्रसाद जी अब हमारे बीच नहीं रहे। श्रीनिवास प्रसाद जी चामराजनगर, कर्नाटक से सांसद थे। वे जमीन से जुड़े नेता थे, सच्चे अर्थ में जन नेता थे। अपने इतने दशकों के सामाजिक जीवन में उन्होंने हर क्षण गरीबो, शोषितों, वंचितों की सेवा की। ईश्वर उन्हें सद्गति दे, उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, विदेशों में लक्ज़री छुट्टियों का आनंद लेने वाले भारत का विकास नहीं कर सकते। देश के लिए काम करने के लिए एक विजन की जरूरत होती है। विज़न के लिए समर्पण की आवश्यकता है। जब कुछ भी मौजूद नहीं होता तो परिणाम शून्य होता है। लेकिन मोदी के मामले में, दृष्टि और आदर्श वाक्य, दोनों स्पष्ट हैं मोदी 2047 के लिए चौबीसों घंटे काम करता है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपना 'एटीएम' बना लिया है। इतने कम समय में इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि वहां के विधायकों को विकास कार्यों के लिए फंड नहीं मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है. यह तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। एक तरफ जहां भाजपा सरकार ने तलवाड़ा समुदाय को एसटी का दर्जा दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान बदलने और एसटी को उनके अधिकारों से वंचित करने का अभियान शुरू किया है। 

Back to Top