समाजवादी पार्टी के 30 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, सपाइयों में मचा हड़कंप

देश

हापुड़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की SDM से गुंडई का एक मामला 9 मार्च को सामने आया था। SDM सदर दिग्विजय सिंह का आरोप था कि सपा कार्यकर्ताओं ने जबरन उनकी सरकारी गाड़ी को रोककर तलाशी ली। इस मामले में 6 नामजद और 30 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर हापुड़ देहात थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, केस दर्ज होने पर सपाइयों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मामला

हापुड़ देहात थाने के भीमनगर चौकी इंचार्ज नवीन की शिकायत पर सपा कार्यकर्ताओं पर गुंडा एक्ट, क्रिमिनल एक्ट समेत धारा 147, 186, 341, 353 सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि बलवा, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा डालने और SDM की गाड़ी की तलाशी करने समेत कई गम्भीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

 

सपा को संदेह, EVM में हो रही हेराफेरी 

शिकायत में बताया गया है कि वोट काउंटिंग से एक दिन पहले 9 मार्च को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नई मंडी में सरकारी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेह था कि प्रशासन अपनी सरकारी गाड़ियों के जरिए EVM में हेराफेरी कर रहा है। सपाइयों ने इस दौरान SDM की सरकारी गाड़ी की भी चेकिंग शुरू कर दी थी और उसमें रखे डाक्यूमेंट्स फेंक दिए थे जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की थी।

Back to Top