बिग बॉस 17 का दसवां सप्ताह, इन सदस्यों पर लटकी तलवार

देश

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का दसवां सप्ताह शुरू हो गया है। अभी तक 7 प्रतियोगी बिग बॉस के घर से बेघर हुए हैं। वहीं 15 प्रतियोगी अभी भी बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जितने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इन 14 में से इस सप्ताह चार सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इसकी शुरुआत एक टास्क के माध्यम से हुई। बिग बॉस ने प्रतियोगियों को 'राजकुमार/राजकुमारी' नामक नॉमिनेशन टास्क दिया। इस टास्क के तहत हर कंटेस्टेंट (राजकुमार/राजकुमारी) अपना मेंढक चुनेगा तथा वो मेंढक जाकर अपने राजकुमार/ राजकुमारी की तरफ से दो प्रतियोगियों को नॉमिनेट करेगा। 

 

टास्क की शुरुआत में अनुराग डोभाल ने नील भट्ट को अपना मेंढक चुना तथा बदले में नील भट्ट ने ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को नॉमिनेट किया। ईशा मालवीय ने समर्थ जुरेल को अपना मेंढक चुना तथा समर्थ ने अभिषेक कुमार और ऐश्वर्या शर्मा का नाम लिया। अंकिता लोखंडे की तरफ से विक्की जैन ने ऐश्वर्या शर्मा और अभिषेक को चुना। मुनव्वर ने अरुण और ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया। आयशा ने अनुराग और ईशा का नाम लिया। वहीं अनुराग ने मुनव्वर और अरुण को घर से बेघर करने के लिए चुना। इस प्रकार इस सप्ताह नील भट्ट, अनुराग डोभाल, ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे पर एलिमिनेशन की तलवार लटक गई है।

 

वही अभी तक खानजादी, सना रईस खान, सनी आर्या, जिग्ना वोरा, नाविद सोले, मनस्वी ममगई और सोनिया बंसल घर से बेघर हो चुके हैं। वहीं इस समय घर के अंदर विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, अनुराग डोभाल, अउरा, मुनव्वर फारूकी, आयशा खान तथा मन्नारा चोपड़ा हैं। 

Back to Top