दिखने लगा तालिबान का खौफनाक चेहरा

विदेश


अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से हालात कुछ ठीक नहीं है. इस समय यहाँ के हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। पूरी दुनिया और अफगानों को जिस बात का डर था वहीं क्रूरता अब तालिबानियों ने उनके साथ करनी शुरू कर दी है। जी दरअसल तालिबान ने अपना कट्टरपंथी क्रूर व घिनौना चेहरा दिखाना आरम्भ कर दिया है। यहाँ से अब तक कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं जो चौकाने वाले हैं. अब एक बार फिर से तालिबान ने शहर के मुख्य चौराहे पर चार शवों को क्रेन से लटका दिया। बताया जा रहा है मारे गए चारों लोगों पर अपहरण का आरोप था। वहीं तालिबान ने इन लोगों की हत्या के बाद कहा कि 'किडनैपिंग करने वालों को सबक सिखाना जरूरी था।'

इस बारे में हेरात प्रांत के डिप्टी गवर्नर मावलवी शिर अहमद मुहाजिर ने कहा, 'लाशों को अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर ले जाया गया। ऐसा करके उनकी सरकार ये संदेश देना चाहती है कि देश में अपहरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' हालाँकि फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये चारों पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गए या फिर गिरफ्तारी के बार उनकी हत्या कर दी गई।

अब तक तालिबान की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आयी है। हालाँकि सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जो लोगों के होश उड़ा रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक के पीछे ख़ून से लथपथ 4 शव पड़े हैं। वहीं इनमें से एक को बाद में क्रेन के सहारे लटका दिया जाता है। आप देख सकते हैं ट्रक के पास हथियारों के साथ तालिबान के लड़ाके खड़े हैं और चौराहे पर आम लोगों का हुजूम खड़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन शवों को अलग-अलग चौराहों पर क्रेन के सहारे टांगा गया।

Back to Top