साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का 42वां जन्मदिन आज, फैंस ने दी बधाई

बाॅलीवुड़

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा में ही नहीं अपितु दुनिया भर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग व स्टाइल की वजह से जाने जाते है। अल्लू अर्जुन के पास आज के समय में बैक टू बैक कई सारी फिल्में है। अल्लू अर्जुन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 द रूल की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है क्योकि पुष्पा की सफलता के बाद मेकर्स पुष्पा का सीक्वल लेकर आ रहे है। जिसका टीजर अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन पर यानि आज जारी किया जाएगा। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा मशहूर एक्टर के साथ ही सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से भी एक है। अल्लू अर्जुन  हर एक फिल्म के लिए बंपर फीस वसूलते है। यही वजह है कि आज अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफ जीते है, चलिए जानते है

अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ के बारे मेंअल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। अल्लू अर्जुन का नाम फिल्मी दुनिया के सबसे अमीर एक्टर में शामिल है। अल्लू अर्जुन अपनी हर एक फिल्म के लिए करोड़ो रूपए चार्ज करते है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते है। वे फ्रूटू, रैपिडो, जोमैटों व अन्य कई सारे विज्ञापनों में नजर आ चुके है। तो वही अल्लू अर्जुन की कुल नेवर्थ 460 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है। Allu Arjun का हैदराबाद में जुबली हिल्स इलाके में एक घर है, जोकि काफी आलीशान है। उनके घर की सजावट आधुनिक तरीके से की गई है। उनके घर में एक बड़ा पूल भी है। घर का आकार 8,000 वर्ग फुट बताया जाता है। अल्लू अर्जुन के घर की कीमत 100 करोड़ रूपए है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन का मुंबई में 2Bhk का एक अपार्टमेंट भी है।

Back to Top