सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का फरमान, भारत के 850 कैदी होंगे आजाद

विदेश

सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर बुधवार को अपने मुल्क की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा किए जाने का फरमान दिया है। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस की वार्ता के बाद मंत्रालय ने ऐलान किया है कि भारत सऊदी नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा बढ़ाएगा। वहीं एक अहम् घटनाक्रम का हिस्सा बनते हुए सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ में भी शामिल हो गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित किए गए भोज के दौरान कहा है कि भारत सऊदी अरब के विजन 2030 में भागीदार बनना चाहता है। भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का स्वागत करते हुए कोविंद ने कहा है कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों का पक्षधर है और खाड़ी क्षेत्र को अपना अहम् पड़ोसी मानता है।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा है कि हमें अपने वर्तमान विक्रेता-खरीदार के संबंध को आगे सामरिक स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि भारत सऊदी अरब के ‘विजन 2030’ में भागीदार बनने को इच्छुक है।

Back to Top