पीएम मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : आज शाम 6 बजे ये 43 मंत्री लेंगे शपथ ?

देश


पीएम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में आज बुधवार को विस्तार के दौरान जिन 43 नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएग उनके नामों की घोषणा बीजेपी हाईकमान द्वारा जारी कर दी गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया और पशुपति पारस को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज जगह बनाने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। 43 मंत्रियों की लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, भूपेन्द्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करांदलजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर को जगह दी गई है।

गौरतलब है कि आज शाम 6 बजे से मोदी मंत्रिमंडल 2.0 का विस्तार किया जा रहा। मौजूदा कई मंत्रियों ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल हैं।

Back to Top