मंत्री सुश्री ठाकुर का चित्रकूट दौरा

मध्यप्रदेश

दीनदयाल शोध संस्थान में इको टूरिज्म, मंदाकिनी घाट और रामपथ गमन योजना का करेंगी निरीक्षण 

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान में इको टूरिज्म, मंदाकिनी घाट और रामपथ गमन योजना का निरीक्षण करेंगी। सुश्री ठाकुर शुक्रवार 2 जुलाई 2021 को रात्रि 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह चित्रकूट पहुंचेंगी। सुश्री ठाकुर शनिवार, 3 जुलाई और रविवार, 4 जुलाई 2021 को चित्रकूट में संस्कृति और पर्यटन विभाग की योजनाओं से संबंधित स्थलों का निरीक्षण करेंगी और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगी। 

मंत्री सुश्री ठाकुर सोमवार, 5 जुलाई 2021 को सुबह 9 बजे चित्रकूट से रवाना होकर छतरपुर पहुंचेंगी और बागेश्वर धाम में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम के बाद सुश्री ठाकुर रवाना होकर भोपाल आयेंगी।

Back to Top