मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल में हुई दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया 

मध्यप्रदेश

प्रशासन को दिए सहायता के निर्देश 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले में छुई खदान में दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन को मृत श्रमिकों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दुर्घटना में अन्य घायलों को  भी समुचित सहायता एवं उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

Back to Top