ओरछा महोत्सव में हिस्सा लेंगी संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ

मध्यप्रदेश

संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ शुक्रवार, 6 मार्च का ओरछा जिला निवाड़ी में ओरछा महोत्सव (नमस्ते ओरछा) के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होंगी। डॉ. साधौ शनिवार, सात मार्च को दतिया होते हुए छिंदवाड़ा रवाना होंगी, जहाँ रविवार, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक भास्कर के महिला सम्मान समारोह और महिला बाल विकास विभाग के महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। मंत्री डॉ. साधौ इसी रात्रि भोपाल लौट आएंगी।

Back to Top