इस होली पर मुंबई में जलेगा मसूद अजहर और PUBG का पुतला..

देश

देशभर में 21 मार्च यानी कि कल धूमधाम से होली का पवित्र त्यौहार मनाया जाना है। फ़िलहाल देशभर में इसे लेकर जगह-जगह तैयारियां पूरी कर ली गई है। 21 मार्च को मनाए जाने वाले होली के त्योहार की तैयारियां कहीं-कहीं जगह पर अब भी जोर-शोर के साथ चल रही है। इस रंगों के पवित्र त्यौहार में हर कोई रंगने के लिए तैयार है। आप सभी इस बात से भी वाकिफ होंगे ही कि रंगों में डूबने से पहले होलिका दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। जिससे ही रंगों के त्यौहार की शुरुआत होती है।

मुंबई में जलेगा मसूद अजहर का पुतला
बता दें कि होलिका दहन आज रात 9 बजे के बाद किया जाएगा। इस बार होलिका दहन के मौके पर मायानगरी मुंबई में रावण दहन जैसा माहौल भी आपको देखने को मिल सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में आज मसूद अजहर का पुतला जलाया जाएगा। मुंबई में इसके लिए तैयारी भी कर ले गई है। मुंबई के वर्ली इलाके ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज होलिका दहन के साथ ही जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) के पुतले को फूँका जाना है।

मुंबई में PUBG गेम का बनाया पुतला
इतना ही नहीं मसूद अजहर के साथ ही मुंबई में PUBG गेम का भी पुतला बनाया है, जिसका दहन भी होलिका के साथ किया जाना है। इस तरह के अनोखे होलिका दहन कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया है कि आतंकी मसूद अजहर के पुतले को जलाने का मकसद आतंक को इस दुनिया से मिटाने का संदेश है।

 

Back to Top