मध्य प्रदेश के कई जिलों में सूखे कि मार, बारिश के लिए ग्रामीण कर रहे टोने टोटके..

मध्यप्रदेश

एक ओर जहां कई प्रदेश में भीषण बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिले सूखे कि मार झेल रहे हैं और ऐसे में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बारिश न होने से लोग काफी परेशान है। वर्षा नहीं होने से जिले में लोग कई तरह के टोने-टोटके आजमाने में लगे हैं ताकी इंद्र देवता प्रसन्न होकर बारिश करें। मध्य प्रदेश का नरसिंहपुर को पूर्ण साक्षर जिला माना जाता है। इसके बाद भी यहां लोग टोना-टोटका पर यकीन कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने अपनाया टोटका
इसी के कारण गाडरवारा तहसील क्षेत्र के सालीचौका में शनिवार को महिलाओं ने अजीबो-गरीब टोटका अपनाया, इसमें महिलाओं ने सूखी जमीन में खुद हल चलाया। इसमें सबसे पहले गांव के मुखिया का मुंह और हाथ बांधकर उन्हें गांव के ही एक मंदिर में बैठा दिया गया। फिर गांव की महिलाएं कई घंटों तक देवी के मंदिर में भगवान को मनाने के लिए भजन-कीर्तन करते हुए खेतों तक नाचते गाते हुए पहुंची।

महिलाओं ने चलाया खेतों में हल
वहां पहुंचकर महिलाओं ने अच्छी बारिश की प्रार्थना करते हुए अपने खेतों में हल चलाया। स्थानीय निवासी त्रिवेणी बाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमने गांव के मुखिया को हाथ-पैर बांधकर आंखों पर पट्टी बांधी है। इसके बाद उन्हें मंदिर में देवी के सामने बैठा दिया। हम इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं कि हम पर दया करो और अच्छी बारिश करो।

Back to Top