MP में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम नेता रहे। 

वही मध्य प्रदेश के पश्चात् छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं तमाम केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश में मोहन यादव के साथ-साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा तथा अरुण साव को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। 

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 163 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 66 सीट पर सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में सोमवार को मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। तत्पश्चात, उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मोहन यादव पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए। तत्पश्चात, वे 2018 और 2023 में भी जीतने में सफल रहे। वे शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। मोहन यादव को संघ का नजदीकी माना जाता है तथा ओबीसी समाज से आते हैं। 

Back to Top