UP Loksabha Election 2024 - रायबरेली सीट से उम्मीदवारी के लिए प्रियंका गांधी का नाम कंफर्म...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव 2024 की रायबरेली सीट को लेकर जुगलबंदी जारी है। राजनीतिज्ञ का मानना है कि दोनों ही पार्टियों ने रायबरेली सीट से अपना उम्मीदवार चुन लिया है, लेकिन पत्ते खोलने से कतरा रही हैं। न तो भाजपा ने इस सीट से किसी उम्मीदवार का नाम लिया है और ना ही कांग्रेस ने कोई औपचारिक घोषणा की है। अब इस बीच रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रियंका गांधी का नाम कंफर्म माना जा रहा है। रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के नाम की ढोल खुद कांग्रेस कार्यकर्ता पीट रहे हैं।

दरअसल, पिछले एक महीने से कांग्रेस में रणनीतिकार रायबरेली सीट से किसे मैदान में उतारा जाए, इसपर मंथन कर रहे हैं। सोनिया गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव नही लड़ने के ऐलान के बाद से ही प्रियंका गांधी के नाम पर चर्चा जारी है। हालांकि अभी तक कांग्रेस के अलकमान की ओर से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। ये दोनों ही सीट कांग्रेस के गढ़ हैं, इसलिए इन सीटों पर सही उम्मीदवार का चुनाव जरूरी है। कांग्रेस ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वायनाड चुनाव के बाद ही रायबरेली और अमेठी सीट का निर्णय लिया जाएगा।

उधर, रायबरेली में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का ढोल खूब बज रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी का नाम कंफर्म कर दिया है। कांग्रेसी रायबरेली में ब्लॉक से लेकर गांव तक ग्रामीणों के बीच चौपाल लगा रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता और पदाधिकारी की बैठकें भी हो रही हैं। रायबरेली में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात से कार्यकर्ताओं में काफी उल्लास है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस सीट से प्रियंका गांधी के उम्मीदवार बनने को लेकर निश्चिंत हैं। यहां कार्यकर्ताओं का कहना है कि रायबरेली की सीट गांधी परिवार की महिलाओं के नाम ही रही है। सियासी पन्ने इस बात की गवाही देते हैं कि रायबरेली सीट पर गांधी परिवार से पहले इंदिरा गांधी, फिर सोनिया गांधी और अब प्रियंका गांधी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगी।

Back to Top