महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पीएम मोदी भी बोले ऊँ नम: शिवाय!

देश


आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्र भर के शिव मंदिरों पर भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज ही प्रयागराज में आयोजित हुए कुंभ मेला का समापन भी होना है। कुंभ में आज ही आखिरी शाही स्‍नान भी होगा। हिंदू धर्म में ईश्वर शिव शंकर पर लोगों की बहुत आस्था है। इसलिए देवों के देव महादेव को खुश करने वाला आस्था से परिपूर्ण महाशिवरात्रि का व्रत सबसे जरूरी होता है।


जानकारी के अनुसार इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के ट्विटर अंकाउट से ट्वीट कर देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को ढेरो शुभकामनायें। ऊँ नम: शिवाय! बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में शिवरात्रि के त्यौहार पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं लोग मंदिर में भगवान बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे भी लगा रहे हैं।

बता दें उज्जैन स्तिथ महाकालेश्वर मंदिर में आज सामान्य दर्शनार्थियों को त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग और रविशंकर नगर से होकर बेगमबाग के पीछे रुद्रसागर किनारे पहुंचना होगा, जहां से कतार शुरू होगी। मंदिर प्रबंध समिति ने 250 रु. की रसीद से सशुल्क दर्शन सुविधा की भी व्यवस्था की है। दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश सुबह 6 बजे से होगा। यह कतार माधव सेवा न्यास के रुद्रसागर किनारे वाले पार्किंग के पास से शुरू होगी। इसके काउंटर विक्रम टीला व महाराजवाड़ा के पास भी रहेंगे।

Back to Top