दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर को बनाया प्रत्याशी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा होते ही प्रतिमा के समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं घोषणा होने के बाद सैकड़ो समर्थक उनके दुर्ग निवास पर जुटने लगे। प्रतिमा के निवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई,खूब नारे लगाये गए।

प्रतिमा ने राष्ट्रिय नेतृत्व में दएक महिला को टिकट देने पर धन्यवाद दिलाते हुए बहुमत के साथ जीतने का भरोसा भी दिलाया। वहीं दुर्ग लोकसभा सीट से दोनों पार्टी ने कुर्मी पर अपना दांव खेल है। भाजपा ने कुर्मी चहरे पर विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है ऐसे में चुनौतियों को प्रतिमा चंद्राकर ने कोई जाति के आधार पर चुनाव नहीं होने की बात कहते हुए प्रचंड बहुमत से जीतने का दावा किया है।

वहीं प्रतिमा ने कहा कि मोदी ने 5 साल के कार्यकाल में जनता से जो वादे किये उस पर वह खरे नहीं उतरे। जिस तरह कांग्रेस पार्टी छग में विधानसभा चुनाव जीती है उसी तरह लोकसभा की 11 सीट भी जीतेगी।

 

 

Back to Top