अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश

अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इक़बाल कासकर के बेटे रिज़वान को मुबंई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान कासकर को बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। रिजवान को मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह देश छोड़ने की फिराक में था।

अहमद रजा को 17 जुलाई को किया गिरफ्तार
बता दें कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने इससे पहले अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रजा फहीम मचमच और शकील का बेहद नजदीकी है और वह मुंबई, थाणे और गुजरात के सूरत में हवाला कारोबार के लिए हैंडलर का उपयोग करता था। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वडारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

हवाई अड्डे पर किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही वह मुंबई पहुंचा, उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

Back to Top