कांग्रेस का मौन प्रदर्शन शुरू

मध्यप्रदेश


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को गांधी प्रतिमा स्‍थल पर एकत्रित हुए। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर मौन प्रदर्शन आरंभ क‍िया।

प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी मौजूद
इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी मौजूद हैं। मौन व्रत शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा क‍ि किसानों के साथ घटी ह्रदय विदारक घटना में सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी रही, पहले ऐसा कभी नही हुआ जैसा भाजपा के शासन में हो रहा है। प्र‍ियंका ने आगे कहा क‍ि योगी सरकार उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर, लखीमपुर में आरोपियों को बचा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा, दीपक सिंह समेत कई कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं।

लखनऊ में बड़ा अभियान शुरू
बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर बेहद सक्रिय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ में बड़ा अभियान शुरू किया है। रविवार को वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करने वाली उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब लखनऊ के हजरतगंज में GPO पार्क प्रांगण में गांधी प्रतिमा के समीप मौन व्रत पर बैठ गईं हैं।

Back to Top