अब ये पक्का हो गया है असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी : पीएम मोदी

देश

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी पूरी जान लगा दी है। आज रविवार को पीएम मोदी बोकाखाट में चुनावी रैली को संबोधित किया। बता दें कि असम में 27 मार्च से तीन चरण में मतदान होने हैं, जिसके नतीजे 2 मई को आएंगे। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि असम में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है। NDA की सरकार ने असम में नए आयाम स्थापित किए हैं।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि अब ये पक्का हो गया है असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। असम में दूसरी बार NDA की सरकार आएगी। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा कोरोना महामारी के संकटकाल के दौरान महिलाओं के अकाउंट में पैसा पहुंंचाने का काम किया गया। रिफाइनरी के प्रोडक्शन को भी बढ़ाया गया। NDA सरकार ने असम में शांति स्थापित की है। पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक गैस पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि 5 वर्ष में असम में वनक्षेत्र में इजाफा हुआ है। सरकार ने शिकारियों को जेल में डाला है। हम जानवरों की सुरक्षा के साथ ही असम के लोगों के लिए सुविधाओं के लिए काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा जब केंद्र और असम में कांग्रेस सत्ता में थी, तब डबल लापरवाही और डबल भ्रष्टाचार था। आपको याद रखना होगा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार। उनके पास कोई अच्छा काम करने का कोई विजन या मंशा नहीं है।

Back to Top