POK का वीडियो वायरल, एक शख्स मदद के लिए पीएम मोदी से लगा रहा गुहार

देश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का बताया जा रहा है। वीडियो में यहाँ का एक शख्स मदद के लिए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहा है। इस शख्स की पहचान मलिक वसीम के तौर पर हुई है। वीडियो से यह स्पष्ट है कि मलिक वसीम ने भारत सरकार से उन्हें बचाने का अनुरोध करते हुए पीएम मोदी से मदद मांगी और कहा कि यहाँ की संपत्ति (पाक अधिकृत कश्मीर की) भारत और सिखों की है। वीडियो में वसीम ने बताया कि पुलिस ने उनके घर को सील कर दिया है, जिससे उनका परिवार और बच्चे सड़कों पर रहने के लिए विवश हैं।

Back to Top