मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या 107 हुई

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हो गई है। वहीं दो लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा आठ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने बताया है कि, राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हो गई है। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से मरने वाले मरीजों की संख्या आठ पर पहुंच गई है। एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने आगे बताया कि, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 30 मरीजों की स्थिति में सुधार आया है, इन्हे जल्दी ही अस्पताल से छुटटी मिल सकती है।

राज्य में बीते 24 घंटों में 21 मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार की शाम तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 86 थी।

Back to Top