लॉकडाउन से परेशान मलाइका अरोड़ा

बाॅलीवुड़

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड और डांसर कम एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन से बेहद परेशान हैं। लॉकडाउन के कारण वे घर से बाहर ही नहीं निकल पा रही हैं। हालांकि काफी लंबे अरसे के बाद बुधवार को उन्हें घर के बाहर अपने डॉग कैस्पर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पेपराजी (फोटोग्राफर्स) ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका को उनके डॉग कैस्पर के साथ बुधवार की सुबह स्पॉट किया गया। इस दौरान वे अपने डॉग को घर के बाहर ही टहलाने ले गई थीं। अपनी फिटनेस और डांस से करोड़ों फैंस का दिल जीतने वालीं मलाइका लॉकडाउन के दौरान भी काफी फिट नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि मलाइका डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में भी नजर आएंगी। लॉकडाउन के कारण इसकी शूटिंग दमन में होगी। क्योंकि मुंबई में लॉकडाउन लगा हुआ है।

 

Back to Top